मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ
आगामी विधानसभा चुनाव हेतु विधानसभा क्षेत्र 192 जोबट में कांग्रेस पार्टी की बहुप्रतीक्षित प्रत्याशी सूची में सेना महेश पटेल का नाम आने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष है। प्रत्याशी घोषित होने के बाद आम्बुआ में प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत किया गया उपस्थित सैकड़ो कार्यकर्ता जोश में भरे दिखे।
