झाबुआ। ग्राम नवापाड़ा नवीन में मातृत्व की आई माता मरियम का पर्व धूमधाम से मनााय गया। बताया जाता है कि माता मरियम को बालक यीशू के साथ बेतलेहम छोड़कर मिस्त्र जाने का संदेश स्वर्गदूत द्वारा मिला, जब बेतलहम से जाते समय रास्ते में मां मरियम ने बालक प्रभु यीशू को स्तनपान करवाया था। उसी स्थान पर भव्य मंदिर बना हुआ आज भी है। उसी की यादगारी में यह मिल्क ग्रोटो स्थापित नवापाड़ा नवीन में किया गया। ग्रोटो पर्व के संयोजक केसी माल ने बताया कि यह पवित्र स्थान मातृत्व नी आई मिल्क ग्रोटो के नाम से प्रसिद्ध है। इस तीर्थ स्थान पर हर कोई जाति धर्म के बांझपन से निजात पाने हेतु मन्नत लेते एवं प्रार्थना निवेदन करते है, उन्हे सूनी गोद भर जाने की कृपा प्राप्त होती है। संयोजक केसी माल बताते है कि विवाह उपरांत 4 वर्ष से 35 वर्ष के अंतराल में जिनको बच्चे नही थे, बच्चों की चाहत पूर्ण हुई। समारोह का शुभारंभ गोपालपुरा चर्च प्रांगण से जुलूस के साथ प्रारंभ हुआ और मातृत्व नी आई मिल्क ग्रोटो पहुंचे, जहां मिस्सा पूजा प्रारंभ हुई। समारोह के मुख्य याजक बिशप डाॅ. बसील भूरिया ने मरियम भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि मां मरिया की मध्यस्थता द्वारा कई लोगो की मन्नतें पूर्ण हुई। मां उनकी प्रार्थना सुनती है जो विश्वास पूर्वक मां से मांगता है। हम मां मरियम के मध्यस्थता द्वारा ईश्वर से मिले वरदानों के लिए धन्यवाद देने आए है। इस अवसर पर कैथोलिक चर्च के संचालक फादर अनिल केरकेट्टा ने बिशप डाॅ.बसील भूरिया, वीजी फादर पीटर खराड़ी, याजक वर्ग के अध्यक्ष फादर सिल्वेस्टर मेड़ा, थांदला डीन फादर अंतोन कटारा का स्वागत किया। मिस्सा पूजा के दोरान बाईबिल पाठ का वाचन सचिव एडवर्ड गणावा एवं अंकिता माल ने किया। इस अवसर पर पल्ली परिषद, माता मरियम समिति, सहायक पल्ली परिषद, सिस्टर, पुलिस प्रशासन का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन फा. महेश नगेशिया,एवं आभार केसी माल ने माना। उक्त जानकारी पीटर बबेरिया ने दी।
Trending
- थांदला गौरव तत्वज्ञ श्री धर्मेंद्रमुनिजी म. सा. के सान्निध्य में युवा तपस्वी अर्पित मेहता ने मासक्षमण 31 उपवास की कठोर तपस्या पूर्ण की
- पेटलावद के राजा श्री नीलकंठेश्वर निकले नगर भ्रमण पर, भक्ति में झूम उठा शहर
- रतलाम में ई-स्कूटी ब्लास्ट: झाबुआ जिले की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की 16 वर्षीय बेटी ने तोड़ा दम
- राठौड़ समाज की बैठक सम्पन्न, कचरू लाल चौहान बने अध्यक्ष
- किसी ने 12वीं के साथ किया नीट, किसी ने नीट और जेईई मैन्स दोनों, प्रतिभा देख प्रभावित हुए सीएम डॉ. मोहन
- ग्रामीण व आदिवासी स्कूलों में पीटीआई नियुक्ति की मांग, आयोग अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
- बड़ा घोसलिया में तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न, उज्जैन की टीम बनी विजेता
- 28 साल बाद फिर सजेगी मेघनगर की धर्मनगरी, गूंजेगा श्रीमद्भागवत और श्रीराम कथा का अमृत
- महेश पटेल खनिज नीलामी से प्रभावित गांवों की जमीन को लेकर जोबट में कांग्रेस की रायशुमारी, विधानसभा से सड़क तक संघर्ष का ऐलान
- उज्जैन में बाबा महाकाल की भव्य पंचम सवारी: सीएम मोहन यादव ने किए दर्शन, रामघाट पर आसमान से बरसे फूल
Prev Post