झाबुआ। जिले में सूखे की स्थिति में हुई फसल हानि का सर्वे कार्य जिले में तीव्र गति से चल रहा है। आज टी.एल बैठक में कलेक्टर डाॅ.अरूणा गुप्ता ने बताया कि जिले के 91 गाॅवों का सर्वे कार्य पूर्ण हो गया है। इन 91 गाॅवों के 15819 किसानों के खातों में जल्द ही राहत राशि डालने के लिए सभी एसडीएम को निर्देशित किया गया है। शेष 226 गांवों में सर्वे कार्य जल्द पूर्ण कर राहत राशि वितरण करने के निर्देश सभी एसडीएम को कलेक्टर डाॅ अरूणा गुप्ता ने टी.एल.बैठक में दिये। बैठक कलेक्टर डाॅ. अरूणा गुप्ता की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में एडीएम दिलीप कापसे, सीइओ जिपं पंचायत अनुराग चोधरी सहित जिला अधिकारी एवं शासकीय सेवक उपस्थित थे। बैठक में लंबित समयावधि पत्रों, जनसुनवाई, जनशिकायत एवं सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की गई एवं आवश्यक निर्देश दिए। विगत 30 नवम्बर को जिले में जनसंवाद यात्रा के दोरान सी.एम. को प्राप्त जनशिकायत के प्रकरणो की समीक्षा कलेक्टर डाॅ.अरूणा गुप्ता ने की एवं सायं 6 बजे संबंधित अधिकारियों को निराकरण की स्थिति की जानकारी के साथ उपस्थित रहने के लिए निर्देशित किया है।
अनुपस्थित अधिकारियों को निलंबन का नोटिस
कलेक्टर डाॅ. अरूणा गुप्ता ने बिना अनुमति के टी.एल.बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों को निलंबित करने के लिये नोटिस जारी करने के लिए एडीएम को निर्देश दिये एवं एक दिन का वेतन काटने के भी निर्देश दिये। कलेक्टर गुप्ता ने बैठक में पेटलावद ब्लास्ट में मृत हुए व्यक्तियों के परिजनों को रोजगार एवं बीमा राशि भुगतान की समीक्षा भी की। बीमा राशि एवं रोजगार जल्द से जल्द प्रदान करने के निर्देश दिये।
अगले सात दिन लगेगे गांवों में शिविर
अगले सात दिवस में ग्रामीणों क्षैत्रो में निरंतर जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित कर ग्रामीणों को शासन की योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। उक्त जानकारी टी.एल.बैठक में दी गई एवं संबंधित अधिकारियों को शिविर में उपस्थित रहने के निर्देश कलेक्टर डाॅ. अरूणा गुप्ता ने दिये।
Trending
- नवरात्रि समिति की नवीन कार्यकारिणी का गठन, पूर्व कार्यकारिणी का आय व्यव का ब्यौरा पेश किया
- वायरल वीडियो के बाद सीएमएचओ का बड़ा एक्शन
- उदयगढ़ में जघन्य हत्याकांड: चरित्र शंका के चलते पत्नी ने की पति की हत्या, घर में दफनाया शव
- प्रसिद्ध कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा के भतीजे शिवम मिश्रा पहुंचे बड़ी खट्टाली, श्री चारभुजा नाथ के किए दर्शन
- पूर्णिमा पर होगा चारभुजा मंदिर में भागवत कथा का समापन, निकलेगा भव्य चल समारोह
- अणु पब्लिक स्कूल की छात्रा हर्षिता जैन ने चित्रकला प्रतियोगिता में प्राप्त किया प्रथम स्थान
- अनंत चतुर्दशी पर भव्य जुलूस निकाल कर गणपति बप्पा का किया विसर्जन
- आम्बुआ में जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू, जनपद की टीम ने किया निरीक्षण
- रिद्धि सिद्धि के दाता श्री गणेश जी को भक्तों ने भारी मन से विदा किया
- श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद का राष्ट्रीय अधिवेशन 3 एवं 4 अक्टूबर 2026 को इंदौर में होगा
Prev Post
Next Post