झाबुआ Live डेस्क अब से थोड़ी देर पहले पेटलावद-रायपुरिया मार्ग पर मां भद्रकाली माता जी मंदिर के पास बाइक और बस में टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार युवक की मौके ओर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है प्रेमचन्द्र अमरा वसुनिया निवासी धानिया रुंडी मातापाड़ा मार्ग से घाटी से नीचे उतर रहा था और तभी रायपुरिया से इंदौर बस आ रही थी, बाइक आता देख उसे बचाने के चक्कर में बस चालक ने रंग साइट पर बस को मोड़ दिया, लेकिन बाइक सवार बस में जा घुसा और फिर बस बाइक सवार को घसीटते हुए यात्री प्रतीक्षालय में जा टकराई। घटना के बाद डायल 100 और संजीवनी 108 मोके पर पहुंची और मृतक के शव को स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। Post navigation पेटलावद नगर परिषद अध्यक्ष ने लगाई सीएम और कलेक्टर से गुहार; कर दी यह बड़ी मांग … रातोंरात हो रही थी मृतक की पत्नी को उसके शव के साथ जलाने की तैयारी; फिर पुलिस ने ऐसे की नाकाम …