गगन पंचाल @कल्याणपुरा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कल्याणपुरा थाना प्रभारी के एल डांगी के नेतृत्व लगातार दो दिनों में स्थानीय पुलिस ने अवैध शराब का व्यवसाय करने वालो के खिलाफ कार्यवाही की जिसमे करीब 150लीटर के करीब कच्ची शराब(महुआ)की जप्त कर बारह लोगो के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। उक्त अवैध शराब की अनुमानित कीमत 15 हजार₹ के करीब है। कल्याणपुरा पुलिस स्टाफ के asi खान, हेड कांस्टेबल सुमित यादव, सुबेसिंह डुडवे ,भूपेन्द्र नायक सुनील सहितअन्य पुलिस कर्मियों ने इस कार्यवाही को अंजाम दिया। थाना प्रभारी डांगी का कहना है कि अवैध व्यसाय करने वालों के खिलाफ ऐसे ही सतत यह कार्यवाही चलती रहेगी जिससे पुलिस पर लोगो का जो भरोसा है वो कायम रहे, अपराध कम हो इसके लिये हमारी पूरी टीम दिन रात पूरे थाना क्षेत्र में निगरानी करती रहती है। वही झाबुआ आबकारी विभाग की निष्क्रियता के चलते पुरे क्षेत्र सहित यहाँ पर कच्ची शराब एव अवैध शराब व्यवसाय बड़ी मात्रा में चलता है। Post navigation जर्जर हो चुकी सड़क; ग्रामीण परेशान, जनप्रतिनिधि नही दे रहे ध्यान … मुस्कान अभियान के तहत पुलिस ने गुमशुदा बालिका को परिजन से मिलाया