गगन पांचाल@ कल्याणपुरा

कल्याणपुरा सोलंकी फलिया बायपास से धावडीपाड़ा को जोड़ने वाला रोड जो की अभी दो वर्ष पुर्व ही मुख्यमंत्री सड़क योजना में स्वीकृत होकर बनाया गया उक्त रोड की हालत जर्जर हो चुकी है पर अभी तक इस रोड पर पेचवर्क भी नही किया गया और उस रोड को कल्याणपुरा से जोड़ने वाली रपट भी बुरी तरह जर्जर हालत में पहुँच गई है जिससे वहा दुर्घटना होती रहती है मगर उक्त रोड की सुध लेने वाला कोई नही है नाही प्रशाशन ओर ना ही उक्त रोड को बनाने वाली एजेन्सी या ठेकेदार कोई भी उस ओर अपना ध्यान नही दे रहा है वही बिसौली पंचायत के सरपंच का कहना है कि हमने इस रोड के सुधार हेतु प्रस्ताव बनाकर भेज दिया है मगर अभी तक कोई जवाब नही मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *