झाबुआ। कैथोलिक डायसिस झाबुआ के प्रशासनिक कार्यभार संभाल रहे बिशप डाॅ. देवप्रसाद गणावा को भावभीनी विदाई दी गई। नवनियुक्त बिशप डाॅ. बसील भूरिया ने कैथोलिक डायसि झाबुआ का ग्रहण करने बाद उन्हे बिदाई दी गई। कैथोलिक डायसिस के पीआरओ राॅकी शाह ने बताया कि डायसिस के 50 पुरोहितों व अनेक संगठनों के पदाधिकारियों तथा संस्था प्रमुख धर्मबहनों ने बिदाई समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर बिषप डाॅ. बसील भूरिया ने कहा कि बिशप गणावा ने 16 जून 2009 से 10 अक्टूबर 2015 तक बड़ी जिम्मेदारी, लगन एवं कर्तव्य निष्ठा के साथ संभाली है। हम आज उन्हे शुक्रिया अदा करने एवं ईश्वर को उनके द्वारा किये गए कार्यो में आशीष व कृपा के लिए लिये धन्यवाद व कृतज्ञ अर्पित करते है। बिशप डाॅ. टीजे चाको ने इस डायसिस की नींव 2002 में रखी थी, आज यह फलीभूत हो रहा है। उस पर बिशव डाॅ. देवप्रसाद गणावा ने भवन का निर्माण किया है। डाॅ. गणावा के पास उदयपुर डायसिस का कार्यभार होते हुए भी दो वर्षो तक सतत झाबुआ डायसिस के कायो्र की भी जवाबदारी संभाली, हम उन्हे हृदय से धन्यवाद देते है एवं आभार मानते है। बिदाई समारोह में बिशप डाॅ. देवप्रसाद गणावा ने कहा कि हमें ईश्वर को उनके द्वारा दिये गये उपहारों के लिए सतत धन्यवाद और कृतज्ञ बने रहना चाहिये, क्योंकि वह भला है। उन्होने कहा हमें सबके साथ मिलकर ईश्वरीय प्रेम, दया, शांति एवं सेवा के कार्य करना चाहिये। साथ में उन्होने कहा कि हमें अपनी संस्कृति कभी नही भूलना चाहिये। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम में सेंट पीटर्स हायर सेकंडरी स्कूल जावरा, भूरीमाटी राणापुर एक्सीलेंट स्कूल, अलीराजपुर, मेघनगर व गोपालपुरा की बालिकाओ ने रंगारंग नृत्य की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर वीजी फादर पीटर खराड़ी, डीन फादर स्टीफन वीटी, सेकेटरी फादर थोमस पीए एवं फादर थोमस केनेडी तथा प्रबुद्धजन उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन भीली संस्कृति के संचालक फादर प्रताप बारिया ने किया एवं आभार फादर सिल्वेस्टर मेड़ा रानापुर ने माना। उक्त जानकारी पीटर बबेरिया ने दी।
Trending
- अफवाहों के चलते पेट्रोल पम्प पर अलसुबह से लगी बाइको की कतार
- अफवाहों के कारण आम्बुआ में भी पेट्रोल पंपों पर भीड़ उमड़ी
- कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी घोषित, निर्भय सिंह बने जिला उपाध्यक्ष
- राम जन्मोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न, भव्य शोभायात्रा और बाइक रैली की बनी कार्ययोजना
- अंतरवेलिया आँगनवाड़ी में विदाई समारोह संपन्न, बच्चों को बांटे गए प्रमाण पत्र
- अंतरवेलिया आँगनवाड़ी में विदाई समारोह संपन्न, बच्चों को बांटे गए प्रमाण पत्र
- पेट्रोल संकट के बीच तहसीलदार ने 5 घंटे खड़े रहकर बंटवाया ईंधन
- ‘विद्यारंभ’ कार्यक्रम का आयोजन, बच्चों को बांटे गए प्रमाण-पत्र
- मां कालिका मंदिर प्रांगण में विशाल कन्या पूजन और भोजन अनुष्ठान का आयोजन किया
- माँ मनकामनेश्वरी माता की विशाल चुनरी एवं कलश यात्रा 25 मार्च को