पिटोल से भूपेंद्र नायक की रिपोर्ट। मंगलवार सुबह 8 बजे वोटो की गिनती शुरू होते ही दोनो ही प्रमुख दलों मे आस्था रखने वाले व्यक्ति टीवी के सामने अपने अपने दलो को जीतते देखने बैठ गए जैसे जैसे समय के साथ वोटों की गिनती बढ़ती गई। कांग्रेस खेमे मे खुशी की लहर दोड़ती गई।कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया ने जैसे ही 50 हजार की लीड का अंकडा छूआ स्थानीय आजाद चोक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा नारेबाजी व फटाखों की आवाज कांगे्रस की जीत की कहानी कहने लगे। जीत की ओपरचारिकता पुरी होने तक स्थानीय बस स्टैण्ड स्थित कांग्रेस कार्यालय पर सैकडों कांग्रेसी इक्ट्ठा होकर ढोल मान्दल की थाप पर नाचने गाने लगें नारो व फटाखों की आवाज से माहोल कांग्रेस मयी हो गया ओर प्रारम्भ हुआ विशाल विजय जुलूस जो पिटोल के प्रमुख मार्गो से होता हुआ पुनः कार्यालय पहुंचा वहां से सभी कार्यकर्ता अपने चहेते नवनिर्वाचित नेता को बधाई देने झाबुआ रवाना हुए। कांग्रेस के विजय जुलुस मे जिला कांग्रेस संगठन मंत्री कुवंर निर्भय सिंह ठाकुर, पिटोल सरपंच काना गुंडिया, पुर्व सरपंच खुनसिह गुंडिया, घनश्याम पंचाल, राजेश बडदवाल, अली अकबर बोहरा, कैलाश मोदी, सुभाष पंचाल, दिनेश नागर, ओजेफा बोहरा, व सैकडों कांग्रेसी कार्यकर्ता मोजूद थे।
Trending
- मन की बात सुनने के बाद मंत्री नागरसिंह चौहान ने किया ग्रामीण क्षेत्र का दौरा, कई गांवों में विद्युत डीपी का किया लोकार्पण
- सापन नदी पर दिनदहाड़े लूट की वारदात, नकाबपोश बाइकर्स ने कार रुकवाकर महिला की सोने की चेन खींची
- जिला स्तरीय चित्रकला में अणु पब्लिक स्कूल की हर्षिता जैन प्रथम
- नवरात्रि गरबा उत्सव के लिए वीरदुर्गादास गरबा मंडल उत्सव समिति गठित
- पोथी यात्रा, माखनचोरी व सुदामा चरित्र प्रसंग से भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, संत रघुवीर दास जी ने की गोसेवा की अपील
- रिश्वतखोर पंचायत सचिव को 4 वर्ष का सश्रम कारावास
- पिता के निधन के बाद भी नहीं हारी हिम्मत, आरती अजनार बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर
- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मूक-बधिर विद्यार्थियों को विधिक साक्षरता की जानकारी दी
- उचित मूल्य दुकान पर राशन वितरण में बड़ी धांधली, 105 क्विंटल से अधिक गेहूं गायब, प्रकरण दर्ज
- शिक्षा से आत्मनिर्भर सप्ताह के अंतर्गत गुड़िया निर्माण प्रशिक्षण के बाद विद्यार्थियों का लिया मूल्यांकन टेस्ट, कलाकृतियों ने मोहा मन