लवनेश गिरी गोस्वामी @ थांदलारोड़ पेटलावद से कुक्षी जा रही राज बस क्र Gj 20 t 9694 से उतरते समय ग्राम सजेली के पारु डामोर की पुत्री प्रेरणा उम्र 17वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी अनुसार प्रेरणा थांदला से स्कूल से घर जा रही थी व ग्राम नोगांवा जहा वर्तमान में वह निवास कर रहे है बस से उतरते समय अचानक नीचे गिर गई व बस का पिछला पहिया उस पर चढ़ जाने से मोके पर ही लड़की की मौत हो गई। थांदलारोड़ चौकी प्रभारी महावीरसिंह जी द्वारा बताया गया कि मर्ग क्र. 121/2020 कायम कर मृतक का पोस्टमार्डम करने के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है। Post navigation युवाओं को मिली सौगात, टंट्या मामा फिजिकल एकेडमी का हुआ शुभारम्भ तहसीलदार ने सघन भ्रमण कर मास्क की उपयोगिता समझाई व पांच लोगों से वसूली पैनल्टी