जितेन्द्र वाणी, नानपुर नानपुर में किसानों की सिंचाई की मोटर चोरी करने वालों को पुलिस ने धरदबोचा। थाना प्रभारी मोहनसिंह डावर ने बताया कि ग्राम खरपई में रबी के सीजन में ग्रामीण किसानों के खेतों में सिंचाई के लिए तालाब व नालों लगा रखी सबमर्सिबल मोटरे चोरियां उसे औने-पौने दामों में मौज मस्ती करते थे। इन चोरों में तीन खरपाई के व एक मोरासा के है। इन आरोपियों से विद्युत मोटरे भी जब्त की गई है। इन दिनों जिलेभर के खेतों से पानी की मोटरे चोरी होना पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुका है। पुलिस सिंचाई की मोटरे लगातार चोरी होने से पुलिस जांच में जुटी है। छकतला चौकी पर रहने के बाद पुन: नानपुर थाने में पदस्थ हुए उप थाना प्रभारी समीर खान ने कहा कि जिन किसानों की मोटरे चोरी हुई थी उनके बिल देंगे उसके बाद न्यायालय से उन किसानों की मोटरे देंगे। Post navigation कोरोना जागरुकता व रोकथाम के लिए बैठक बुधवार को दो बाइक की आमने सामने हुई भिंड़त में एक की मौत, दो जख्मी