जितेन्द्र वाणी, नानपुर नानपुर में शीतला माता मंदिर रोड पर सार्वजनिक हैंडपम्प 27 मार्च को उत्खनन किया था जिसके बाद ग्रामीणों व रहवासियों ने ग्राम पंचायत व पीएचई विभाग का आभार माना। इस मार्ग से लगभग हजारो ग्रामीण पानी के लिए आज तक इंतजार कर रहे है पर ग्राम पंचायत व जिम्मेदार विभाग द्वारा आज तक बोरवेल में पाइप डाला गया व ना हैंडपम्प लगाया गया। ग्रामीणों ने इस समस्या से जिम्मेदारों को कई बार अवगत करवाया गया लेकिन आज तक कोई सुनवाई नही हो रही है। इस बार में सरपंच सावन सिह मारू ने कहा कि पीएचई विभाग के जिम्मेदारों इस समस्याओं की ओर अवगत करवा दिया है जैसे ही पाईप आएंगे ग्रामीणों को सुविधा मिलना शुरू हो जाएगी। Post navigation शिव मंदिर समिति के अन्नकूट महोत्सव में धर्मावलंबियों ने लिया अन्नकूट का लाभ कई घंटे तक भूखे प्यासे खडे रहकर खाद लेने को मजबूर किसान, प्रशासन लापरवाही छोडकर व्यवस्था सुधारे- विधायक पटेल