झाबुआ। अपने वक्त के मोहर्रिक और फआल शख्सीयत हजरते अल्लामा ताहीरूल कादरी मिस्बाही एडीटर ज्याए हबीब मेगजीन खानकाहे निज़ामिया अगिया शरीफ जिला संत कबीर नगर (यूपी) के वालिदे गिरामी मरहुम शौकत अली साहब का 20 नवम्बर बाद नमाजे मगरीब बीमारी के चलते इंतकाल हो गया। जिनकी नमाज़े जनाजा 21 नवम्बर बाद नमाजे जोहर शहजाद-ए- हुजूर खतिबुल बराहीन अलहाज अस्साह मुफ्ती मो. हबीबुर्रहमान साहब ने नमाजे जनाजा पढ़ाई बाद उसके सुपूर्दे खाक किया गया। निज़ामी कमेटी झाबुआ ने मदरसा रजविया निज़ामुल इस्लाम के हाल मे रविवार सुबह 9 बजे कुरआन ख्वानी का एहतमाम किया। जिससे बच्चों के साथ समाज जनों ने कुरआन पाक की तिलावत की। मौलाना खुर्शीद एहमद खान निज़ामी संचालक मदरसा रजविया निज़ामुल इस्लाम, खलीफए हुजूर हबीबुल उलेमा खानकाहे निज़ामिया झाबुआ ने फातेहा पढ़कर मरहूम के लिये दुआए मगफिरत की।इस मौके पर फरीद खान, अब्दुल सईद खान, सैयद अली, सैयद जाहीद अली, फकीर खान, मोईनुद्दीन कुरैशी, शफीक भाई, मो.शेख, रज़ा हाशमी, कुतुबुद्दीन कुरैशी, नौशाद कुरैशी एवं अहले निज़मी मौजूद थे।
Trending
- पूर्व सरपंच के घर बदमाशों ने बोला धावा, नकदी और जेवर सहित 12 बोर बंदूक चुराई
- स्ट्रीट लाइट की केबल नीचे लटकने से वाहन चालक परेशान, ठेकेदार नहीं दे रहे ध्यान
- ठाकुर भूपेंद्रसिंह जी भप्पू लाला का निधन रायपुरिया सहित अंचल में शोक की लहर
- जोबट मंडल अध्यक्ष बने नरेंद्र मंडलोई, भाजपा ने जारी की सूची
- एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को दी विदाई
- मोदी सरकार का बजट गरीब किसान, युवाओं और महिलाओं को समर्पित – कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया
- नानपुर के पास सड़क हादसा: बल्कर की टक्कर से बाइक सवार चार युवक घायल, मामला दर्ज
- आंगनवाड़ी सहायिका नियुक्ति में रिश्वत मांगने का आरोप, महिला बाल विकास विभाग के बाबुओं पर सवाल
- जोबट में तेज रफ्तार बाइक का कहर: मां-बेटे को मारी टक्कर, डेढ़ साल का बच्चा घायल
- शहीद चंद्रशेखर आजाद की समाधि स्थल पर अखंड दीपज्योति, राष्ट्रीय अधिवेशन होगा
Prev Post