झाबुआ। भारत की प्रधानमंत्री और भारतीय गोरव की महान प्रतीक स्व. इंदिरा गांधी के जन्म दिवस पर आज जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में एक स्मरण कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री अरूण यादव की विशेष उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर यादव एवं जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।यादव ने दीप प्रज्जवलन भी किया। इस अवसर पर इंदिरा जी के महान योगदान का जिक्र करते हुए अरूण यादव ने कहा कि इंदिरा ने अपनी दूरदृष्टि और पक्के इरादों के साथ बनाई गई नीतियों के माध्यम से भारत को एक सशक्त राष्ट्र के रूप में दुनिया में खडा किया है। उनका प्रधानमंत्री काल भारत के इतिहास में सदैव गोरव के साथ याद किया जाएगा। उन्होने आत्मनिर्भर देश की जो नींव नेहरू जी ने रखी थी उसको मजबूत बनाने का बहुत बडा काम किया है। स्मरण कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता ने किया एवं आभार ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष हेमचंद्र डामोर ने माना। इस अवसर पर पूर्व विधायक जेवियर मेड़ा, प्रवक्ता द्वय आचार्य नामदवे, हर्ष भटट, शहर कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र प्रसाद अग्निहोत्री, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद अग्निहोत्री, कांग्रेस नेता प्रकाश जैन, मालूबेन डोडियार, प्रशांत बामनिया, गजराज सिंह पुरोहित, लोकु माली, आदि उपस्थित थे।
Trending
- राणापुर में भव्य हिंदू सम्मेलन हेतु विशाल वाहन रैली निकाली
- नेशनल हाईवे के निर्माण के लिए तय हो रहा मुआवजा, लेकिन फिर भी सड़क के आसपास लगा रहे बिजली के पोल व तार
- जोबट विधायक सेना महेश पटेल पटलिया समाज के मंदिर में आध्यात्मिक शिविर एवं सेवा कलश महोत्सव में शामिल हुई, आशीर्वाद लिया
- खेलो एम.पी. युवा गेम्स में अणु पब्लिक स्कूल थांदला के खिलाड़ियों ने ज़बरदस्त प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया
- फुलमाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुद ‘वेंटिलेटर’ पर, ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार
- भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोहर सेठिया अटल कार्यकर्ता सम्मान से सम्मानित
- धोरट के ग्रामीणों ने कलेक्टर के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा- “देश चाँद पर, हम नेटवर्क के लिए पहाड़ पर”
- रात्रि में घर से गाय हुई चोरी, सुबह मृत अवस्था में मिली, पुलिस ने दर्ज की एफ.आई.आर
- पारा में नौ दिवसीय श्री राम कथा का सुंदर आयोजन हो रहा, पंडित अशोक पाठक कर रहे कथा का वाचन
- धुलेट में चोरों का आतंक, कालिका माता मंदिर में चोरी का प्रयास, ग्रामीणों में भय का माहौल