गगन पंचाल, कल्याणपुरा इसे विभाग की लापरवाही कहे या झाबुआ ब्लॉक के विभागीय ठेकेदार की मनमानी कहे की भरपूर पानी होते हुए भी नगर के आधे से अधिक हेण्डपम्प बन्द पड़े हुए है जिससे लोगो को पानी के लिये नगर के बाहर दूर से चालू हेण्डपंप को ढूंढ ढूंढ कर पीने का पानी लाना पड़ता है। इस मामले में विभागीय अधिकारियों को बार बार अवगत करवाया गया एवं संबंधित ठेकेदार तो अपना मोबाइल नही उठाता है। नगर वासी अब किससे गुहार ला गये जिससे समस्या का समाधान हो सके। मेन मार्केट एव अन्य जगहों पर बन्द पड़े हैंडपम्पो से लोगो को पानी मिलने लगे वही सरपंच शंकर हटीला का कहना है कि मैने भी बार बार कहा है पर ठेकेदार अपनी मनमानी कर रहा है। शासन को उक्त ठेकेदार के खिलाफ कार्यवाही करनी चाहिए और नगर के बन्द पड़े हैंडपम्पो को जल्द ही चालू करवाना चाहिए। वही कुछ वार्डो के ग्रामीणों का कहना है की चालू पड़े हैंडपम्पो को बन्द बता कर महीनों पहले सभी सामना पाईप आदि निकालकर ले गए जो आज तक नही लग पाए पता नही क्यों….? Post navigation गांव के ही वहशी दरिंदे ने मासूम नाबालिग से कर दी हैवानियत; बनाया हवस शिकार; फरार … राजनीति हलचल: भाजपा की आयोध्या कल्याणपुरा में जल्द ही लगा सकती कांग्रेस सेंध