विपुल पंचाल, झाबुआ मुख्य कार्यपालन अधिकारी सह जिला परियोजना संचालक जिला शिभक्षा केन्द्र झाबुआ सिद्धार्थ जैन ने समग्र शिक्षा अभियान के तहत संचालित विकासखंड पेटलावद व थांदला में बालिका छात्रावास में वार्डन के चयन हेतु जिला में माध्यमिक शालाओं में कार्यरत महिला शिक्षिकाओं द्वारा सहमति एवं आवेदन चाहे गए हैं। गौरतलब है कि जिले में संचालित बालिका छात्रावास बोलासा वि.खं. पेटलावद एवं बालिका छात्रावास हरिनगर थांदला में वार्डन के चयन हेतु माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षिका यदि वार्डन पद हेतु कार्य करने की इच्छुक है तो वे कार्यालय दिवस 9 नवंबर तक शाम 5.30 बजे आवेदन कर सकती है। Post navigation भाजपा के उम्मीदवार राजवर्धन सिंह दत्तीगांव के पक्ष में किया जनसम्पर्क सचिन बसोड़ नमो-नमो मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनोनीत