राहुल पंचाल, काकनवानी

सिदेश्वर महादेव मंदिर काकनवानी पर शरद पूर्णिमा के अवसर पर ग्रामीणों क्षेत्रो की भजन मंडलियों की प्रतियोगिता आयोजित की गई
जिसमे प्रथम श्री राम भक्त मंडल दौलतपुरा, द्वितीय हरिदास बारिया भक्त मंडल काकनवानी एवम तृतीय शिव शक्ति सनातन मंडल गोरियाखांदन रहा। रात्रि 12 बजे तक चले भजनों को गांव के लोग बड़े आनंद मन से सुनते नजर आए। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री श्री 108 श्री राम बाबा(टाट बाबा)एवं शिव मंदिर समिति ने दीप प्रज्वलित कर किया।
भजन प्रतियोगिता पश्चात श्रद्धालुओ के द्वारा गरबा नृत्य किया गया। रात्रि 12 बजे आरती कर चंद्रमा की किरणों की अमृत धारा समाहित खीर सिदेश्वर मित्र मंडल के सदस्यों द्वारा वितरित करि गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *