राहुल पांचाल@ काकनवानी Live जिले में कोरोना वायरस का खतरा बरकरार है। कोरोना पॉजिटिव की संख्या में लगतरा इजाफा हो रहा है। आज देर शाम फिर झाबुआ जिले के काकनवानी के लिए बुरी खबर लेकर आई है, जिसमे यहां के एक शोरूम संचालक की माता गुजरात के बड़ौदा में कोरोना पॉजिटिव आई है। बता दे कि वे पिछले दिनों बीमार हुई थी और उन्हें इलाज के लिए बड़ौदा ले जाया गया था, जहां उनकी कोरोना जांच के लिए सेम्पल लिए गए थे, आज उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है। उनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक है। गुजरात प्रशासन ने इसकी जानकारी झाबुआ जिला प्रशासन को दी है। Post navigation राम बाबा के सानिध्य में शरद पूर्णिमा उत्सव मनाया, भजन प्रतियोगिता में श्री राम भक्त मंडल दौलतपुरा प्रथम