झाबुआ। स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री एवं देश के महान स्वतंत्रता संग्राम सैनानी पण्डित जवाहरलाल नेहरू की 125 वीं जन्म जयंती स्थानीय जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर 14 नवंबर शनिवार का प्रातः 10 बजे धूमधाम से मनाई जाएगी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता, कार्यवाहक अध्यक्ष सुश्री कलावती भरिया, ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष हेमचंद्र डामोर एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष बंटू अग्निहोत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर नेहरू जयन्ती पर कई रचनात्मक कार्यक्रम भी आयोजित किये जावेगें तथा देश की सेवा के लिये संकल्प लिया जावेगा। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरूण यादव, पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया सहित प्रादेशिक स्तर, जिला स्तर, शहर एवं ब्लाॅक कांग्रेस पदाधिकारी, पूर्व विधायक, ब्लाक कांग्रेस, शहर कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, किसान कांग्रेस, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई एवं विभिन्न मोर्चा संगठन के पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधि, कांग्रेस कार्यकर्ता, सरपंच, पंच, तडवी एवं नगर के गणमान्य विशेष रूप से पण्डित नेहरू को पुष्पाजंलि अर्पित करेंगे।
Trending
- बड़ी मिरियावट में हुई बैइक में हिंदू सम्मेलन की रूपरेखा पर की चर्चा
- आदिवासी समाज की बेटी ने MPPSC में मारी बाजी, बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर
- वन विभाग ने पकड़ा खैर लकड़ी से भरा तूफान वाहन, चालक मौके से फरार
- जोबट में फर्जी डॉक्टर के इलाज से महिला की जान पर बनी, भील सेना ने की एफआईआर की मांग
- जोबट में यातायात पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, चालान काटे
- प्रभारी मंत्री उइके का मिनट टू मिनट दौरा कार्यक्रम
- पैसे लेने का वीडियो वायरल होने के बाद प्रधान आरक्षक निलंबित
- संजेली तालुका की रंगली घाटी में अनजान व्यक्ति की जली हुई लाश मिली
- प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में उद्यमिता एवं कौशल विकास जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया
- दो माह से करीबन 250 से अधिक कूपन के हितग्राहियों को नहीं मिला राशन