भूरिया अलीराजपुर विधानसभा में करेंगे सघन जनसंपर्क

0

झाबुआ। कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया आज अलीराजपुर जिले के निम्नलिखित पंचायतों में अपने पक्ष में सघन चुनाव प्रचार करेंगे। भूरिया 6 नवंबर शुक्रवार की प्रातः 9 बजे हरसवार, प्रातः 10 बजे लक्ष्मणी, प्रातः 11 बजे खरपई, दोप. 12.30 बजे अजंदा, दोप. 1.30 बजे भेरदिया, दोप. 2.30 बजे गुनेरी, दोपहर 3 बजे तीखोला, दोप. 3.30 बजे बालपुर, दोप. 8 बजे बोहडवा, सायं 5.30 बजे कुलवट, सायं 6.30 बजे सोण्डवा, सायं 7.30 बजे गुलवट, रात 8 बजे साकडी, रात 8.30 बजे उमरठ आदि में जनसंपर्क करेंगे। इस दौरान जिलाध्यक्ष समेत जिले एवं ब्लाक के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कांग्रेस कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। उक्त जानकारी चुनाव संचालक शांतिलाल पडियार ने दी।

कल्पना भूरिया खवासा एवं बामनिया में करेंगी सघन जनसंपर्क
झाबुआ। कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया की धर्मपत्नि कल्पना भूरिया के नेतृत्व में महिलाएं बामनिया एवं खवासा में शनिवार प्रातः 11 बजे से सघन जनसंपर्क करेंगी। महिला कांग्रेस अध्यक्ष कलावती मेडा ने जानकारी देते हुए बताया कि कल्पना भूरिया बामनिया शहर एवं ग्रामीण इलाकों में जनसंपर्क करते हुए खवासा में ग्रामीण क्षेत्र महिलाओं की बैठक में सम्मिलित होगी तथा खवासा नगर में जनसंपर्क करेंगी। खवासा ब्लाॅक महिला कांग्रेस अध्यक्ष हीराबाई कटारा एवं पेटलावद महिला ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष गेंदा सिंगाड क्षेत्र की महिला कार्यकर्ता से अधिक से अधिक संख्या में जनसंपर्क कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.