आलीराजपुर। सामाजिक संस्था प्रेरणाा क्लब द्वारा पहले वर्ष की सफलता के बाद इस बार फिर आईपीएल की तर्ज एपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट आ आयोजन किया जाएगा। प्रेरणा क्लब अध्यक्ष राघवेंद्र गेहलोत व मीडिया प्रभारी राजेश आर वाघेला ने बताया कि इस टूर्नामेंट का आयोजन सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारा बनाए रखने के लिए किया जा रहा है। रविवार को स्वामी विवेकांनद स्कूल परिसर में टूर्नामेंट के लिए 93 खिलाडि़यों द्वारा रजिस्ट्रेशन कराया गया। इसके बाद समाज के दशरथसिंह चंदेल, विजय गेहलोत, हेमंतसिंह सिसौदिया, समाज अध्यक्ष अशोक सोलंकी, लोकेंद्रसिंह गेहलोत, मानेंद्रसिंह गेहलोत, पियूष तंवर की उपस्थिति इन खिलाडियों की नीलामी हुई।
एपीएल कमेटी के चेयरमेन पियुश चंदेल व सचिव रवि तंवर ने बताया कि टूर्नामेंट को लेकर समाजजनों में खासा उत्सहा देखा जा रहा है और दीपावली पूर्ण लुत्फ उठाने के लिए डाॅन बास्कों में 9 नवंबर से 11 नवंबर होने वाले तीन दिवसीय आईपीएल को देखने के लिए बड़ी संख्या में बाहर से भी समाजजन सहभागिता करेंगे।
इसमें कुल छह टीमे सहभागिता करेगी, जिनकी नीलामी भी हुई। नीलामी में टीम के मालिक आरआर किंग्स- राजेंद्रसिंह राठोर, चंदेल सुपर किंग्स- राजेश चंदेल, सहारा वारियर्स- सत्येंद्र चावडा, किंग्स इलेवन राजपूत- राकेश चोहान, राजपूत पायरेट्स- अर्चित तंवर, वाघेला विनर्स- संजय वाघेला ने खिलाडि़यों की बोलिया लगाते हुए सबसे अधिक कीमत में खिलाडी मृदुल चोहान 885, आनंद वाघेला 845, शुभम गेहलोत 795 रूपए में खरीदा। इस अवसर में बड़ी संख्या में प्रेरणा क्लब व असाड़ा राजपूत समाज के सदस्य मोजूद थे। कार्यक्रम का संचालन राजेश राठोड़ अभिभाषक व अविनाश वाघेला और आभार राहुल परिहार ने माना।
Trending
- उचित मूल्य दुकान पर राशन वितरण में बड़ी धांधली, 105 क्विंटल से अधिक गेहूं गायब, प्रकरण दर्ज
- शिक्षा से आत्मनिर्भर सप्ताह के अंतर्गत गुड़िया निर्माण प्रशिक्षण के बाद विद्यार्थियों का लिया मूल्यांकन टेस्ट, कलाकृतियों ने मोहा मन
- गणेश उत्सव का हुआ समापन, डीजे की धुन पर निकला भव्य विसर्जन जुलूस
- तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक सवार को कुचला , मौके पर हुई मौत
- गणेश पंडालों में गूंजा गौरक्षा का संकल्प, 200 से अधिक स्थानों पर श्रद्धालुओं ने ली शपथ
- नवरात्रि समिति की नवीन कार्यकारिणी का गठन, पूर्व कार्यकारिणी का आय व्यव का ब्यौरा पेश किया
- वायरल वीडियो के बाद सीएमएचओ का बड़ा एक्शन
- उदयगढ़ में जघन्य हत्याकांड: चरित्र शंका के चलते पत्नी ने की पति की हत्या, घर में दफनाया शव
- प्रसिद्ध कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा के भतीजे शिवम मिश्रा पहुंचे बड़ी खट्टाली, श्री चारभुजा नाथ के किए दर्शन
- पूर्णिमा पर होगा चारभुजा मंदिर में भागवत कथा का समापन, निकलेगा भव्य चल समारोह