मेघनगर। नगर के रामदल अखाड़ा पर अल्पसंख्यक मोर्चा मण्डल की बैठक मंडलाध्यक्ष इस्माइल के नेतृत्व में सपन्न हुइ। कार्यकर्ताओं की बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम प्रजापति, मंडल महामंत्री राजेष वागरेचा, अ.सं. मो. के पूर्व जिला अध्यक्ष वाहिद खान, एडव्होकेट सलीम कादरी उपस्थित हुए। बैठक को संबोधित करते हुए प्रजापती ने पार्टी द्वारा अल्पसंख्यकों के लिए बनाई गई सभी जन कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाष डाला तथा आगामी लोकसभा उपचुनाव का पर्चा 4 नवंबर को दाखिल करने के बारे में कार्यकताओं को बताया। समस्त कार्यकर्ताओं से बुधवार को झाबुआ ज्यादा-ज्यादा संख्या में पधारने की अपील की है। इस अवसर पर पूर्व मंडलाध्यक्ष हसन खान, मुजफ्फर खान, दिपक परमार, विक्की परमार अनामत खं, अमजद खां, शाहरूख शैरानी, जावेद कुरैषी, हुसैन, शाहरूख, लालु भाई, मलिक मकरानी, छोटु मकरानी, कलीम कादरी, सादिकभाई पेंटर, फिरोज खान, सरफराज खान, शाहजाद खान, शेरू मोहम्मद, तोसिफ, राजा खान, सलमान आदि उपस्थित हुए। उक्त जानकारी जिलाउल हक कादरी ने दी। Post navigation कलसिंह के नक्शे कदम पर भाजपा को डुबाने उतरे ” बहादुर” भरा नामांकन आईपीएल की तर्ज पर होंगे एपीएल क्रिकेट मैच