विजय मालवी@बड़ी खट्टाली ग्राम बड़ी खट्टाली में कोरोना वायरस ने दस्तक दे दी है इस खबर से खट्टाली सहित आसपास के गांवों में हड़कंप मच गया है। ग्राम बड़ी खट्टाली में पहला कोरोनावायरस पॉजिटिव केस की पुष्टि हुई है। आपको बता दे कि उक्त कोरोना पोसिटिव मरीज का बड़ी खट्टाली में कपड़ा का व्यवसाय है तथा कुछ दिन पहले तबियत ठीक नही होने से गुजरात के बड़ौदा में निजी अस्पताल में उपचार के लिए गया था। जहाँ पर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जाँच रिपोर्ट में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई। वही पोसिटिव मरीज का बड़ौदा के ही अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के कुछ ही देर बाद में जिला स्वास्थ्य विभाग अलीराजपुर व जोबट की टीम बड़ी खट्टाली पहुच कर उक्त मरीज के घर के आसपास कंटेनमेंट एरिया घोषित किया गया। स्वास्थ विभाग द्वारा परिवार के सभी लोगो के सैम्पल ले रही है। Post navigation नाम कोरोना योद्धा और घर में खाने के लाले, पंचायत सचिव को 5 माह से नहीं मिला वेतन,15 जुलाई से वेतन नही तो काम नही आंदोलन कट्ठीवाड़ा में आई राहत की खबर : जांच के लिए भेजे गए 54 सेम्पल की रिपोर्ट आई नेगेटिव