झाबुआ। रतलाम-झाबुआ संसदीय क्षेत्र के लोकसभा उपचुनाव मे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं पूर्व सांसद कांतिलाल भूरिया आगामी 3 नवंबर को झाबुआ कलेक्टरेट में जिला निर्वाचन अधिकारी को अपनी नामजदगी का पर्चा दाखिल करेंगे। नामजदगी का पर्चा दाखिल करने के पूर्व अपने संसदीय क्षेत्र के रतलाम-सैलाना, झाबुआ एवं अलीराजपुर तथा रतलाम ग्रामीण के आठों विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों के अतिरिक्त प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अरूण यादव तथा राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव मोहनप्रकाश, दिग्विजय सिंह के अतिरिक्त प्रदेश के सांसद, ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं कमलनाथ तथा पूर्व सांसद सुरेश पचोरी के अतिरिक्त अनेक कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं मोजूर रहेंगे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता ने एवं कार्यवाहक अध्यक्ष कलावती भूरिया ने बताया कि भूरिया के पर्चा दाखिल करने के पूर्व ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र से आने वाले हजारों हजार कार्यकर्ताओं की एक विशाल आमसभा स्थानीय उत्कृष्ट विद्यालय के खेल प्रांगण में प्रातः 11 बजे आयोजित की जाएगी। इसके बाद नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई एक विशाल रैली उक्त राष्ट्रीय एवं प्रदेश के नेताओं के सानिध्य में निकाली जाएगी। जो कलेक्टर कार्यालय पर पहुंचने के बाद भूरिया जिला निर्वाचन अधिकारी को अपने नामजदगी का पर्चा प्रस्तुत करेंगे। भूरिया के पर्चा दाखिल करने पर अधिक से अधिक कांग्रेसजनों एवं क्षेत्र के पंच, सरपंच, जनपद एवं जिला प्रतिनिधियों के साथ विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं के एवं सरकारी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को इस माह रैली हेतु उनको अपने दायित्व सोंपे गए हैं। वहीं महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई, किसान कांग्रेस तथा शहर कांग्रेस एवं विभिन्न मोर्चा संगठन के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की भव्यता हेतु अपने अथक प्रयास जारी कर दिये है।
Trending
- कलश यात्रा से नगर बना भक्तिमय, संत-महापुरुषों के सान्निध्य में गूंजा धर्म जागरण
- आजाद नगर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझाई ब्लाइंड डकैती की गुत्थी, दो गिरफ्तार
- सातसेरा में हिन्दू सम्मेलन, एकजुटता पर बल: महिलाओं की बड़ी भागीदारी, परमार व संतश्री ने किया संबोधित
- ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश अभियान अंतर्गत जिला स्तरीय संगोष्ठी आयोजित, संकल्प से समाधान का दिया संदेश
- भाजपा जिला अध्यक्ष भानु भूरिया ने बूथ अध्यक्षों व पार्टी के बीएलओ से की विस्तार से चर्चा की
- आम्बुआ तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में मकर संक्रान्ति पर्व मनाया
- पेसा एक्ट के तहत मिशन डी 3 को लेकर बैठक में लिए कई निर्णय
- मकर संक्रांति पर कैबिनेट मंत्री ने खेला गिल्ली डंडा
- खेलो एमपी यूथ के अंतर्गत शतरंज चयन स्पर्धा इस दिन होगी
- काकड़बारी में मक्का से भरे ट्रक के साथ लूट की आशंका, पुलिस जांच में जुटी