शिवा रावत,उमराली ग्राम पंचायत उमराली से करीब 5 किलोमीटर दूर ग्राम लोढनी में खुंखार जंगली जानवर की आशंका से ग्रामीणजन भयभीत हैं। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम लोढऩी में बीती रात ग्रामीण कमल डावर के घर में बंधे दो बकरों को अज्ञात जंगली खुंखार जानवर ने हमला कर मार डाला, एक बकरे को तो मारकर घर में ही छोड़ गया जबकि दूसरे बकरे को अज्ञात जंगली जानवर जंगल में ले गया और खा गया जिससे अवशेष के साथ जंगली जानवर के पैरों के निशान भी दिखाई दिए। इस बात की सूचना वन विभाग की टीम को दी, फॉरेस्ट की टीम अब जानवर की तलाश में जुट गई है तो वहीं जंगल जानवर के भय से ग्रामीण खासे परेशान है। Post navigation बारिश शुरू होते ही चोरों ने चोरी कर खाता खोला; घर मे घुसकर मचाया उत्पात, दिया चोरी की वारदात को अंजाम .. लॉकडाउन से इनका कब होगा अनलॉक…? शासन प्रशासन से मदद नहीं मिलने पर रोजी रोटी का संकट गहराया