जितेंद्र राठौड़@झकनावदा ग्राम बोलासा के समीपस्थ गांव काना कुआ में आज दोपहर 2 बजे के करीब उसका पति नदु बाहर बैठकर मोबाइल चला रहा था तभी उसकी पत्नी भूरी ने घर के अंदर पड़ी कीटनाशक दवाई अपने 3 वर्षीय बच्चे को पिलाकर स्वयं ने भी गटक ली। इस संबंध में झकनावदा चौकी एएसआई जवसिंह बिलवाल ने बताया घटना के बाद दरवाजे बंद होने पर पति द्वारा दरवाजा ठोकने पर नहीं खुलने पर दरवाजा तोड़कर देखा तो दवाई का डिब्बा पास में पड़ा था तभी गंभीर हालत में महिला एवं बच्चे को को रायपुरिया लाया गया जो महिला की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई एवं बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है। Post navigation बस स्टैंड पर चोरी की घटना ग्रामीणों में रोष झाबुआ एसपी का हुआ तबादला; आशुतोष होंगे नए एसपी