पीयूष चन्देल, अलीराजपुर

भारत और चीन के बीच सीमा पर गत दिवस गलवान घाटी पर हुए विवाद के बाद भारत और चीन सेना के बीच हुई झड़प में 20 के करीब भारतीय सेना के जवान शहीद हो गए। जिसके चलते पुरे देश के साथ साथ आलीराजपुर नगर में भी सैनिकों की शहादत पर जहां आमजनो मे गुस्सा दिखा वहीं वीर गति को प्राप्त हुए वीर जवानों को नगर के नागरिकों के द्वारा उनकी शहादत पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। नगर के बस स्टैंड के समीप स्थित आजाद भवन पर एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन गुरूवार शाम को 4 बजे आयोजित किया गया। जिसमे नगर के गणमान्य जन उपस्थित हुए। इस दौरान सभी ने शहीद जवानो को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए संकट की घड़ी में एक जूट होकर देशहित के लिए अपना सर्वस्व देने की बात कहीं।

*चीन के खिलाफ जमकर लगाए नारे*

आजाद भवन पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान सेना के जवानो का यह बलिदान याद रखेगा हिंदूस्तान, चायना के सामानो का बहिष्कार करो बहिष्कार करो, भारत माता की जय के नारे उपस्थित नागरिकों द्वारा लगाए गए। इस दौरान वहां उपस्थित लोगों ने चीनी सामग्री नहीं खरीदने व आमजनो को भी चीनी सामग्री ना खरीदने हेतु प्रेरित करने का संकल्प लिया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में चीन के प्रति युवाओं में जबरजस्त आक्रोश देखा गया। वहीं चीनी सामान सहित विभिन्न चीनी एप को मोबाइल से अनस्टाल करने की बात भी युवाओं द्वारा कहीं गई। वहीं कई लोगों का कहना था कि चीन से बनी हुई सामग्री की जानकारी अधिकतर लोगों को नहीं होती है और वे भुलवश चीनी सामान का उपयोग कर लेते है, इसलिए चीन से बनी सामग्री की सूची बनाकर जन जागरण का कार्य भी करेंगे ताकि भारतीय सामानो की बिक्री बढ़े और चीन को आर्थिक नुकसान हो।

*ये थे उपस्थित*

आजाद भवन में दी गई श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष वकिलसिंह ठकराला, पूर्व जिलाध्यक्ष किशोर शाह, नगर पालिक उपाध्यक्ष मकु परवाल, जागरूक नागरिक मंच के संयोजक विक्रम सेन, जिला बस एसोसिएशन के अध्यक्ष पर्वत सिंह राठौर, सचिव आशुतोष पंचोली, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हितेन्द्र शर्मा, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष गिरिराज मोदी, पार्षद रितेश डॉवर, सामाजिक कार्यकर्ता दीपक दीक्षित, आलीराजपुर न्यायालय के रीडर उमेश वर्मा, मुर्तुजा मोटरवाला, अश्विन जैन, अभिषेक गेहलोत, पीयूष चन्देल, दीपक परिहार, दीपक शर्मा, विजू राठौड़, तनयसिंह गेहलोत, सन्नी सिंगर चौहान सहित अन्य नागरिकगण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *