झाबुआ लाइव डेस्क शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केसूर में कक्षा 12वीं के शेष विषयों की परीक्षा 9 जून से शुरू हुई। गौरतलब है कि विश्वव्यापी कोविड-19 महामारी के चलते 12वीं की हायर सेकंडरी की परीक्षा रद्द हो गई थी। इसके बाद 9 जून को परीक्षाएं शुरू हुई जिसमें परीक्षा सेंटरों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन किया गया। तो वहीं परीक्षार्थी जब परीक्षा केंद्रों पर मास्क पहनकर पहुंचे तब शिक्षकों ने उन्हें सैनेटाइजर से हाथ धुलवाए। इसके पूर्व परीक्षा भवन को सैनेटाइज किया गया, उसके बाद ही परीक्षाएं शुरू हुई। Post navigation ग्रामीणों ने पेयजल की समस्या को लेकर विधायक पटेल से मिले, विधायक ने पानी का टैंकर देने की की घोषणा आयुष विभाग की टीम ने आयुर्वेदिक काढ़ा त्रिकटु चूर्ण-होम्योपैथी दवाई आर्सेनिक अम्ल का घर-घर जाकर किया वितरण