गायत्री परिवार ने नगर के 265 घरों में किया यज्ञ का आयोजन

May

आरिफ हुसैन, चंद्रशेखर आजाद नगर

गृहे गृहे गायत्री यज्ञ के तहत चंद्रशेखर आजाद नगर के 265 घरों में 31 मई को एक साथ यज्ञ का आयोजन किया गया। अखिल भारतीय विश्व गायत्री परिवार की ओर से कोरोना महामारी के समूल नष्ट करने को लेकर गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ के व्यापक आयोजन की अपील की गई थी। जिसके तहत चंद्रशेखर आजाद नगर विकासखंड अंतर्गत नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों के 265 घरों में 31मई को यज्ञ आयोजन किए गए। आयोजन को लेकर नवचेतना विस्तार केंद्र की ओर से बाबूलाल वाणी, प्रकाश नारायण नागर,आनंद शाह, भावेश शाह, धर्मेंद्र वाणी, हेमेंद्र गुप्ता, शांतनु निगम,रोहन सोनी द्वारा नगर में घर-घर संपर्क किया जाकर आयोजन को सफल बनाने हेतु सभी गायत्री परिजनों से अपील की गई थी। सफल आयोजन पर नवचेतना विस्तार केंद्र के द्वारा सभी गायत्री परिजनों का आभार प्रकट किया गया।