झाबुआ। कलेक्टर डाॅ. अरूणा गुप्ता ने सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की विभागवार समीक्षा की एवं आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में कलेक्टर डाॅ. अरूणा गुप्ता ने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि अपने क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में चल रहे निर्माण कार्यो की हर 15 दिवस में समीक्षा करे। कार्य नहीं करने वाले ग्राम पंचायत सचिव एवं सरपंच के विरूद्ध कार्यवाही करे।बैठक में कलेक्टर डाॅ. अरूणा गुप्ता ने शोचालय निर्माण की समीक्षा भी अधिकारी वाइज की। जिला प्रबंधक म.प्र. नागरिक आपूर्ति निगम विवेक रंगारी, महाप्रबंधक उद्योग मोरे, आयुर्वेद अधिकारी वर्मा एवं मत्स्य अधिकारी वर्मा के कार्य की प्रगति की सराहना की। शेष अधिकारियों के कार्य की प्रगति कम पाये जाने पर अधिकारियों का इस माह का वेतन आहरण नहीं करने के लिए कोषालय अधिकारी को आदेशित किया। बैठक में एडीएम श्री दिलीप कापसे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अर्जुनसिंह डावर सहित जिला अधिकारी एवं शासकीय सेवक उपस्थित थे।
Trending
- 47 हजार 990 करोड़ से होगा प्रदेश का विकास, जानें सीएम डॉ. मोहन ने कैबिनेट में क्या-क्या लिए निर्णय?
- सड़क हादसे में घायल बाइक सवार 19 वर्षीय युवक की मौत, अज्ञात वाहन चालक फरार
- छकतला में फिर लगा लंबा जाम, आधे घंटे तक परेशान हुए वाहन चालक
- सीएम डॉ. मोहन पहुंचे सिचुएशन रूम, बाढ़ की जानकारी लेकर प्रभावित लोगों से किया सीधा संवाद
- 13 को जोबट में राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की प्रतिमा का भव्य अनावरण
- मेघनगर में रक्तदान महाअभियान, अधिकारियों सहित नागरिकों ने किया रक्तदान
- शासकीय उचित मूल्य दुकान से अनाज चुराने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार, 5.52 लाख का मशरूका बरामद
- 11 वर्षीय बालिका की सर्पदंश से मौत, पुलिस ने किया मर्ग कायम
- शासकीय एकलव्य आदर्श विद्यालय पेटलावद में मलेरिया जागरूकता शिविर, फॉगिंग व गैंबोसिया मछलियों से लार्वा नियंत्रण
- सजेली फाटक पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की मौत
Prev Post