झाबुआ – झाबुआ से 10 किमी दूर ईशगढ़ (पिपलिया) कैथोलिक चर्च के अनास नदी किनारे प्रसिद्ध फातिमा की रानी माता मरियम का 75वीं वर्षगांठ पर पर्व धूमधाम से मनाया गया। हजारो की संख्या में उपस्थित मरियम भक्तो ने ग्रोटो पर पहुंच कर मन्नते एवं मां के प्रति भक्ति प्रार्थनाएं अर्पित की। ग्रोटो पर्व समारोह चर्च प्रागंण से जुलुस से प्रारंभ हुआ तथा नदी किनारे स्थित मां मरियम के ग्रोटो पर मिस्सा पूजा समाराह हुआ जिसमें मुख्य याजक एवं अतिथि नवनियुक्ति बिशप बसील भूरिया ने वीजी फादर पीटर खराड़ी झाबुआ के डीन फादर स्टीफन वीटी, थांदला डीन फादर अंतोन कटारा व रतलाम के डीन फादर थाॅमस केनेडी के साथ 28 पुरोहितो ने भाग लिया। समारोह में बिशप भूरिया ने उपस्थित मरियम भक्तो से कहा कि इस हिरक जयंती ग्रोटो पर्व समारोह में उपस्थित दर्शाता है कि आज यहां हम मां के प्रति भक्ति व आस्था दर्शाता है। आज यहां हम मां के प्रति धन्यवाद व कृतज्ञ प्रकट करने आए है। मां ने हमे जीवन मं आए, अनके कठिनाईयां परेषानियों बीमारी में हमारी सहायता एवं स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया। हम अपने बल या षक्ति से ऐसी असाध्य बीमारी एवं तकलीफ को दूर नही कर सकते किन्तु मां के माध्यम से ईश्वर द्वारा हम अनेक कृपाएं व वरदान प्राप्त करते है। मिस्सा समारोह के दौरान बाईबल पाठ का वाचन विलसन डामर व मोनिका भाबर ने किया। पल्ली पुरोहित फादर सहाईदास एसएसी व फादर एंटनी ने स्वागत गायक दल जोय गोवारिया, अरविंद मण्डोरिया मास्टर पीटर, संजय, अजय, विमल, अनिता मामे्रट अगासिया, ज्योत रानी, दीपीका, सोनू, प्रिया आदि ने भक्ति गीतो की प्रस्तुति दी। पीआरओ फादर रोकी षाह ने संपूर्ण कार्यक्रम व समारोह का संचालन किया तथा आभार फादर सहाईदास ने माना। समारोह मे कुल 575 मनन्ते व धन्यवाद की मिस्साएं अर्पित की गई। उक्त जानकारी कैथोलिक डायसिस के मीडिया प्रभारी पीटर बबेरिया ने दी।
Trending
- मन की बात सुनने के बाद मंत्री नागरसिंह चौहान ने किया ग्रामीण क्षेत्र का दौरा, कई गांवों में विद्युत डीपी का किया लोकार्पण
- सापन नदी पर दिनदहाड़े लूट की वारदात, नकाबपोश बाइकर्स ने कार रुकवाकर महिला की सोने की चेन खींची
- जिला स्तरीय चित्रकला में अणु पब्लिक स्कूल की हर्षिता जैन प्रथम
- नवरात्रि गरबा उत्सव के लिए वीरदुर्गादास गरबा मंडल उत्सव समिति गठित
- पोथी यात्रा, माखनचोरी व सुदामा चरित्र प्रसंग से भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, संत रघुवीर दास जी ने की गोसेवा की अपील
- रिश्वतखोर पंचायत सचिव को 4 वर्ष का सश्रम कारावास
- पिता के निधन के बाद भी नहीं हारी हिम्मत, आरती अजनार बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर
- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मूक-बधिर विद्यार्थियों को विधिक साक्षरता की जानकारी दी
- उचित मूल्य दुकान पर राशन वितरण में बड़ी धांधली, 105 क्विंटल से अधिक गेहूं गायब, प्रकरण दर्ज
- शिक्षा से आत्मनिर्भर सप्ताह के अंतर्गत गुड़िया निर्माण प्रशिक्षण के बाद विद्यार्थियों का लिया मूल्यांकन टेस्ट, कलाकृतियों ने मोहा मन
Prev Post
Next Post