अर्पित चोपड़ा@खवासा [ लॉकडाउन-3 के बीच खवासा और आसपास के क्षेत्र के लिए राहत भरी खबर आई है। गत 29 अप्रेल को नीमच से मजदूरों को लेकर लोटी बस में झाबुआ जिले के विभिन्न क्षेत्रों के साथ खवासा के ग्राम खेरियापाड़ा की भी मजदूर दंपति अपने 6 माह के बच्चे के साथ लौटे थे। उस बस में ही सवार होकर आए दाहोद के कुछ लोगों के कोरोना पॉजिटिव निकलने से जिले सहित खवासा क्षेत्र में भय का माहौल बन गया था। सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और विभिन्न क्षेत्र के मजदूरों सहित खवासा के खेरियापाड़ा के मजदूरों को भी थांदला क्वारन्टाइन सेंटर में क्वारन्टीन कर सैम्पल महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज इंदौर जांच हेतु भेजे गए थे। ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ अनिल राठौर ने बताया कि मंगलवार देर शाम और बुधवार सुबह प्राप्त रिपोर्ट में दोनों पति-पत्नी की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इस दंपति के साथ इनका 6 माह का बच्चा भी था जिसका सेम्पल नहीं लिया गया था। खवासा और क्षेत्रवासियों के लिए फिलहाल ये राहतभरी खबर है। ) Post navigation चेक पोस्ट पर कार्यरत कर्मचारियों का थर्मल स्कैनिंग किया; टेम्प्रेचर नार्मल आने पर ली राहत की सांस सावधान!! खतरा अभी टला नही है; झाबुआ जिले में दी कोरोना ने दस्तक; 1 महिला कोरोना पॉजिटिव …