गगन पंचाल@कल्याणपुरा

कल्याणपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम गुंडिपाड़ा में पुलिस ने गौ मांस जब्त किया है। प्राप्त जानकारी अनुसार आरोपी रालीया ने समीप के जंगल मे गौवंशीय पशु को कट डाला तथा उसका मांस  बेचा तथा बचा मांस अपनी घर की छत पर सूखा दिया। इसकी खबर सूचना कर्ता दोलसिह ने पुलिस को दी । सूचना एस आई  सक्तावत कटारा फलिया पहुँच कर रालिया पिता जालम निवासी गुंडिपाड़ा के घर से गौवंश मांस जप्त किया एवं आरोपी से पूछताछ की जिसमे उसने गौवंशीय पशु को मारने में सहयोग करने वाले एक अन्य साथी  दिवान पिता नानजी निवासी गोपालपुरा बताया। इस आधार पर पुलिस ने 459 गोवंश एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *