विजय मालवी, बड़ी खट्टाली बड़ी खट्टाली में कानून व्यवस्था के लिए दिन-रात कर्तव्य पर तैनात अधिकारी- कर्मचारियों को सुरक्षित रखने के लिए अपने नन्हें हाथों से मास्क बनाकर 16 वर्षीय आफरीन पिता नासीर खान ने दिए। बालिका ने अपने जज्बे से सभी अधिकारी-कर्मचारियों का मन जीत लिया। कोरोना से बचाव के लिए 16 वर्षीय आफरीन लगातार मास्क बनाकर बांट रही हैं। वे कहती हैं कि जो हमारी सुरक्षा के लिए तैनात हैं उनकी रक्षा व सुरक्षा के लिए यह मेरी छोटी सी पहल है जो लगातार जारी रहेगी। आफरीन पिता नासिर ने कहा हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम देश सेवा में अपना-अपना योगदान दें। बालिका 150 से अधिक मास्क बनाकर स्वास्थ्य, पुलिस विभाग सहित अन्य लोगों को वितरित कर चुकी हैं। ) Post navigation झाबुआ जिले में कोरोना संकट: जिस बस में आये जिले के मजदूर, उसमे था दाहोद का कोरोना पॉजिटिव…. जिले के अन्य हिस्सों से आने वाले मजदूरों व व्यवसायियों से महामारी का खतरा बढ़ा, चिंता में जिलेवासी