रितेश गुप्ता, थांदला नगर में नलों में प्रदाय किए जाने वाला पानी गंदा आ रहा है। उक्त सूचना जैसे ही नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर को प्राप्त हुई तुरंत जल प्रदाय प्रभारी विजय गिरी से संपर्क कर उक्त समस्या का तत्काल उचित निराकरण करने के आदेश दिए एवं आज प्रात: नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर द्वारा नगर की नल जल व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया गया जिसमें नल जल व्यवस्था का जायजा लिया और नगर वासियों से चर्चा की जिसमें नगरवासियों द्वारा बताया गया कि नलों में आ रहे गंदे पानी की समस्या का निराकरण किया जा चुका है। साथ ही सफाई व्यवस्था को भी ध्यान में रखते हुए उन्होंने निकाय के जल प्रदाय, सफाई व्यवस्थाए एवं वर्तमान में सैनिटेशन कार्य में लगे भाइयों का हौसला बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह वर्तमान में कार्य किए जा रहे हैं उसी तरह आगे भी करते रहें मैं एवं मेरे सभी परिषद पदाधिकारीगण आप सभी कर्मचारी भाइयों के साथ हमेशा इसी तरह खड़े रहेंगे और हर जरूरत को पूरा करने में सहयोग प्रदान करेंगे। नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर की पुनरू एक छोटी सी अपील नगर की समस्त आम जनता के साथ हाथ ठेला चालक, पथ विक्रेताओं, व्यापारियों से अपील की कि वर्तमान में लोक डाउन के चलते नगर की सफाई व्यवस्था को प्राथमिकता से लिया जाकर संपूर्ण नगर में सफाई व्यवस्था निरंतर प्रचलित होकर सुव्यवस्थित है नगर का प्रत्येक व्यक्ति यह दृढ़ संकल्प ले के हम इसी तरह नगर को साफ और स्वच्छ रखेंगे। Post navigation डॉक्टर-पुलिस व सफाई कर्मियों का हौसला बढ़ाने के लिए शहर के युवाओं का नवाचार, सर्वत्र की जा रही सराहना कोरोना महामारी को लेकर संजय भाबर ने जन जागरण के लिए भीली भाषा में लिखा गीत