रितेश गुप्ता, थांदला
कोविड-19 यानी कोराना वायरस से बचाव एवं बचाव हेतु कार्य कर रहे डॉक्टर, पुलिस, सफाई कर्मियों के साथ मीडिया का हौसला बढ़ाने के उद्देश्य से व पुन: पहले जैसा होगा भारत के ऐसे संदेशों के साथ युवाओ द्वारा सोशल मीडिया पर गीत-वीडियो एवं संदेश बनाए जा रहे है। इनमें से फिर मुस्कुराएगा इंडिया एवं कोरोना योद्धाओं को समर्पित वीडियो को जमकर सराहा जा रहा है, फिर मुस्कुराएगा इंडिया पर नगर के युवा दम्पत्तियों द्वारा एक शानदार वीडियों बनाया हैै जिसमें रितेश गुप्ता-दीपा गुप्ता, अभिषेक मेहता-संवेदना मेहता, विजय पिंडारमा-रितु पिंडारमा, रवि गादिया-तनु गादिया, सचिन पिंडारमा-अर्चना पिंडारमा, सचिन मिंडा-रश्मि मिंडा, डा.रौनक जैन-शिखा जैन द्वारा वीडियो को तैयार करा जिसमें फिर से गांवों में लौटेगी हंसी,फिर मुस्काराएगा इंडिया….का संदेश दिया गया। वही प्रियांशी मेहता, सार्थक मेहता, प्रेक्षित मेहता एवं मेहता परिवार के सदस्यों द्वारा ‘कोरोना योद्धाओ को समर्पितÓ शानदार वीडिओ बनाया गया जिसे नगर वासियों ने जमकर सराहा। इसी तरह के नगर बहुत से लोगो द्वारा वीडियो-संदोशों के माध्यम से आम जन को प्रेरित करने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *