सिराज बंगडवाला, खरडूबड़ी खरडूबड़ी में कोविड-19 यानी कोरोनावायरस को लेकर 21 दिन का लॉकडाउन के चलते चोरी की वारदातें बढ़ती नजर आ रही है। चोरी की घटनाओं के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। गुरुवार को अल सुबह में ग्रामीण मुन्नाभाई सुथार के यहां पर घर के बाहर पड़ी हुई बाइक की पेट्रोल पाइप काट कर पेट्रोल ले भागे। इसी तरह छोटीखरडू में रहने वाले माधु पिता खेलजी बामनिया की अपने घर के पास दुकान के बाहर रखी हुई बाइक हीरो की स्पैंडर प्लस क्रमांक एमपी 45 एमएम 7831 जो शुक्रवार को अल सुबह चोरों ने ले जाने में कामयाब हो गए, जिसकी रिपोर्ट झाबुआ थाना में दर्ज किया गया है। अगर इसी तरह चलता रहा तो चोरी का आतंक बढ़ता जाएगा। ) Post navigation COVID-19 NEWS: रतलाम से झाबुआ भागा कोरोना संदिग्ध न्यायालयकर्मी; झाबुआ में प्रकरण दर्ज लाकडाउन के दौरान ग्रामीण की चौकी प्रभारी द्वारा बुरी तरह पिटाई का वीडियो वायरल; एसपी ने किया निलम्बित…