https://youtu.be/qqvJKficUG0 विपुल पांचाल@ झाबुआ Live कोरोना वायरस की वजह से चल रहे लॉकडाउन को में पारा चौकी प्रभारी रमेश कोली द्वारा एक ग्रामीण को रोक कर जबरन पिटाई मामले में सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हुआ और उसके बाद एसपी विनीत जैन ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया और केशव पांडे को नया चौकी प्रभारी बनाया है। उन पर आरोप है कि कल दोपहर को पारा में आये ग्रामीण को गिराकर बुरी तरह पीटा, जिसका वीडियो आज शाम को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद जब यह मामला एसपी विनीत जैन के संज्ञान में आया तो एसपी ने इस मामले को कदाचार मानते हुए उन्हें निलम्बित कर दिया। Post navigation लगातार मिल रही शिकायतों के बाद आबकारी विभाग ने की इन जगहों पर कार्यवाही; 6 प्रकरण दर्ज… Corona virus effect: झाबुआ जिले से भेजे गए 53 नए सैम्पल; अब रिपोर्ट का इंतजार