पेटलावद, हमारे प्रतिनिधिः बसंत पंचमी के पावन मौके पर एक परिवार में तिहरी खुशियां आई है। यहां एक महिला ने एक साथ तीन बच्चियों को जन्म दिया है। इस महिला का सुरक्षित प्रसव प्राथमि स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया। फिर आगे की देखरेख के लिए महिला और बच्चियों को पेटलावद रेफर किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर सुरेश कटारा के मुताबिक शनिवार सुबह सारंगी में ही रहने वाली रेखा पति सुरेश खराडी ने तीन बच्चियों को जन्म दिया। सुबह साढ़े छह बजे एएनएम रेशम वसुनिया की मदद से बड़ी सजगता बरते हुए यह डिलेवरी कराई गई। प्रसव के बाद महिला और तीनों नवजात पूरी तरह से स्वस्थ्य है। हालांकि, तीनों का वजन औसत से कम होने की वजह से आगे की देखरेख के लिए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पेटलावद रेफर किया गया है। Post navigation आप का दिल मजबूत है तो ही इस ख़बर को पढ़िए और फोटो को देखिए झाबुआ के इस शासकीय अधिकारी को मिलेगा विशेष पुरस्कार