सरफराज खान, उमरकोट भगोरिया पर्व का आज दूसरे दिन उमरकोट ग्राम पंचायत से मादल की थाप पर युवक-युवतियां थिरकते नजर आए। वहीं भोंगर्या हाट के दृष्टिगत सरपंच मोहन डामोर, प्रेमसिंह, जिला जनपद सदस्य अकमाल सिंह डामोर, मालू उप ब्लाक कांग्रेस कार्यवाह अध्यक्ष कालूसिंह बिलवाल, युवा नेता कांग्रेस चितरंजनसिंह उमरकोट, गोपाल मड़वाडी, जनपद प्रतिनिधि मीनसिंग, खजूरखो व आसपास के तड़वी, पटेल, गणमान्य ग्रामीण जन मौजूद थे। वहीं भोंगर्या हाट बाजार के दृष्टिगत पुलिस सुबह से ही सतर्क नजर आई। इस दौरान चौकी प्रभारी दिव्य ज्योति गोयल सतत रूप से हाट बाजार में मॉनिटरिंग कर रही थी। इसी के साथ ग्राम सचिव कुँवरसिंह गामड़ ने पंचायत में आये अतिथि ओर ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। Post navigation पवनपुत्र हनुमान मंदिर पर पाटोत्सव में धर्मावलंबियों को दयारामदासजी महारा ने दी सीख युवक युवतिया मोबाइल का उपयोग कम करे भोंगर्या हाट में गूंजी मादल की थाप मस्ती में ग्रामीणों का उमड़ा जनसैलाब, जिला पंचायत उपाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह राठौर ने दी बधाई