पीयूष चन्देल, अलीराजपुर

राम नवमी उत्सव समिति के द्वारा राम नवमी के अवसर पर विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह निर्णय रविवार को वल्लभ भवन में हुई बैठक में लिया गया। कार्यकर्ताओं की एक विशेष बैठक में बड़ी संख्या में समिति के कार्यकर्ता उपस्थित हुए। बैठक में गत 4 वर्ष के समिति के कार्य की जानकारी देते हुए वर्तमान अध्यक्ष हितेन्द्र शर्मा ने बताया कि समिति में युवा वर्ग की भागीदारी व संगठन को सुचारू रूप से चलाने के लिए नए लोगों को जोडऩे की आवश्यकता है। गत ३ वर्ष से अध्यक्ष के रूप में मुझे सभी सदस्यों का सहयोग मिला है, जिसके चलते समिति द्वारा 2 बार कवि सम्मेलन एवं 1 बार शोभायात्रा निकालने का अवसर प्राप्त हुआ। मुझसे पूर्व समिति के अध्यक्ष अशोक ओझा थे, उनके द्वारा भी ऐतिहासिक शोभायात्रा धुमधाम से निकाली गई। वर्तमान में नए अध्यक्ष के रूप में गिरिराज मोदी का मनोनयन सर्वानुमति से किया गया है, व जिस प्रकार का सहयोग पूर्व में मुझे प्राप्त हुआ उसी प्रकार का सहयोग नवीन अध्यक्ष गिरिराज मोदी को भी मिलता रहेगा।

उत्सव को अभियान बनाकर करेंगे काम

बैठक में समिति के नवीन अध्यक्ष गिरिराज मोदी ने संबोधित करते हुए कहा कि भगवान श्रीराम करोडो हिन्दुओ की आस्था है, जिसके लिए समस्त हिन्दू समर्पित है, भगवान राम के जन्मदिन को एक उत्सव के रूप में लेते हुए भव्य तोर पर पर्व को मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सुप्रीम कोर्ट द्वारा भी राम जन्म भूमि पर बनने वाले भव्य मंदिर के लिए रास्ता साफ हो गया है, जो कि करोड़ो हिंदूओं को हर्षित करता है। इस बार की राम नवमी इसीलिए विशेष भी है, और हम सबको यह राम नवमी पर्व ऐतिहासिक रूप से मनाना चाहिए। मोदी ने कहा कि आगामी 2 अप्रैल को राम नवमी के चलते उत्सव समिति एक अभियान के रूप में ले रहा है, जिसके तहत हर गली एवं चोराहे पर बैठक कर हिंदू समाज से भव्य शोभायात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया जाएगा। वहीं हिन्दू समाज से भव्य शोभायात्रा में तन मन और धन से सहयोग कर भव्य शोभायात्रा को सफल बनाने का आव्हान भी किया जाएगा।

इन्हें बनाया समिति का सदस्य

बैठक में सर्व सम्मति से पूर्व विधायक नागरसिंह चौहान व निवृतमान अध्यक्ष हितेन्द्र शर्मा को राम नवमी उत्सव समिति का संरक्षक बनाया गया। वहीं अशोक ओझा, भदू भाई पचाया को मार्गदर्शक के रूप में नियुक्त किया गया। इसके साथ ही कोषाध्यक्ष अक्षय गुप्ता को मनोनित किया गया। बैठक में जय श्रीराम के उदघोष के साथ सभी मनोनयन पर सहमति जताते हुए धुमधाम से राम नवमी पर्व में जूट जाने का आव्हान किया गया। इस दौरान समिति के सुधांशु चंदेल, दीपक शर्मा, कल्पेश बिश्या, सिद्धार्थ जैन, दिपेश राठौड़, रोहित राठौड, विजू राठौड, चिंतन जैन, लक्की गोस्वामी, सचिन योगी, वीरल मोदी, गोरेश भटोदरा सहित अन्य सदस्य मौजूद थे। बैठक के अंत में उपस्थित सभी सदस्यों के द्वारा नवीन अध्यक्ष मोदी का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया।

 

)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *