मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ

आम्बुआ कस्बे में प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती धूमधाम से मनाए जाने के समाचार है कस्बे में भव्य जुलूस निकाला गया जिसका सभी समाज के लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आम्बुआ हरिजन आवाज फलिया से एक भव्य जुलूस निकाला गया जिसमें दलित समाज के साथ ही अन्य समाज के समाज जन सम्मिलित हुए भजनों की धुन पर थिरकते समाज जनों एवं शिरोमणि रविदासजी की झांकी पर कस्बे में विभिन्न स्थानों पर अन्य समाज जनों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया मार्ग में चॉकलेट वितरण की गई। इसी के साथ ही युवाओं द्वारा पंचायत प्रांगण में खिचड़ी का वितरण किया गया। आवास फलिया जाकर कार्यक्रम का समापन संत श्री रविदास के चित्र की पूजा उपरांत आरती कर प्रसाद वितरण के साथ हुआ कार्यक्रम को सफल बनाने में रविदास समाज के सभी लोगों का सहयोग रहा।

 

)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *