फिरोज खान@अलीराजपुर नगरपालिका परिषद द्धारा नगर के चार वार्डो में डामरीकरण रिन्युवनवर्क कार्य का भुमिपुजन नगरपालिका अध्यक्ष सेना पटेल एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल के करकमलो से किया गया। इस अवसर पर सीएमओ संतोष चोहान, पार्षद रितेश डॉवर, पूर्व पार्षद केलाश प्रजापती, राजु बामनिया विशेष रुप से उपस्थित थे। *विकास की कोई कमी आने नही देगे* नगरीय क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 4 में अजय बेडिया के मकान से प्रतापगंज मार्ग सिनेमा चौराहा तक, वार्ड क्रमांक 8 में ज्ञानेश राठौड के यहा से जिला जेल तक, वार्ड क्रमांक 9 और 11 में उमराली रोड से बस स्टैंड तक डामरीकरण रिन्युवनवर्क कार्य की लागत करीब 51 लाख रुपए के लगभग है। उक्त सभी निर्माण कार्यो का विधिवत भुमिपुजन नपाध्यक्ष पटेल और जिला कांग्रेस अध्यक्ष पटेल द्वारा किया गया। इस अवसर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पटेल ने कहा कि मप्र के मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं नगरिय आवास मंत्री जयर्वधनसिंह नगरिय क्षेत्रो के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए मप्र सरकार नगर के विकास कार्यो को प्राथमिकता से कर रही है। प्रदेश सरकार नगर के विकास कार्यो मे कोई कमी आने नही देगी। नपाध्यक्ष पटेल ने कहा कि आगामी दिनो मे पुरे नगर मे जहां-जहां वार्ड मे जरुरत हे वहा पर बिना भेदभाव के निर्माण कार्यो को प्राथमिकता से कराया जाएगा। भुमिपुजन कार्यक्रम के अवसर पर जिला कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर, पूर्व नपा उपाध्यक्ष प्रकाशचन्द्र जेन, यतींद्र सेठ भाटी, बारीक कुरेशी, मुकेश गुप्ता, सुरेश परिहार, मोहम्मद फ्रुटवाला, खान साहब, नपा इंजिनियर आरपी शुक्ला, नपा कर्मचारी सुनील कापड़िया, सवेसिंह, अनिल डुडवे, नितेश राठोड सहित अन्य गणमान्यजन मोजुद थे। ) Post navigation अवैध कारोबारियों का गढ़ बना नानपुर, जिम्मेदार प्र्रशासनिक अमला नहीं कर रहा कार्रवाई 19.54 लाख की सुदूर सड़क व सीएसी रोड का विधायक ने मेड़ा ने किया भूमिपूजन