जितेंद्र वाणी, नानपुर

देवलानी गांव के जंगलों में एक पेड़ पर लटके युवक-युवती के शव बरामद हुए हैं। दोनों ही शव एक ही रस्सी से लटके मिले हैं। शव की पहचान नानपुर थाना क्षेत्र के सेजगांव के कदवाल फलिया निवासी युवक सालम के रूप में हुई है तथा युवती का नाम सुनीता बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची है, शवों का प्रारंभिक परीक्षण कर पुलिस पोस्मार्टम करवाएगी। साथ ही फोरेंसिक जांच भी की जाएगी।

बरामद शवों को लेकर यह चर्चाएं –

पेड़ पर लटके मिले युवक-युवती के शव को लेकर इलाके में चर्चा में है। मृतक युवक के मृत युवती से कथित प्रेम संबंध थे, युवक विवाहित है। बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी को इस कथित प्रेम संबंध की भनक लग गई थी जिसके बाद से यह युवक व युवती गांव से फरार थे। उसके बाद यह शव बरामद हुए हैं। झाबुआ अलीराजपुर लाइव इन चर्चाओं की पुष्टि नहीं करता है।

यह बोले एसपी-

युवक-युवती के बरामद शव के बारे में अलीराजपुर एसपी विपुल श्रीवास्तव का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का है जो कि एक ही परिवार में होना बताया जा रहा है। लेकिन इसकी जांच अभी बाकी है। शवों का बरामद होना हत्या है या सुसाइड इसका पता पोस्टमार्टम या फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।

)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *