आरिफ हुसैन, चंद्रशेखर आजादनगर विगत 7 दिसंबर को अज्ञात आरोपियों ने एक युवक की हत्या कर दी व अज्ञात आरोपियों द्वारा मृतक कालू पिता सुरता जमरा भिलाला निवासी काल्यावाव जमरा फलिया की हत्या कर लाश को बडी मालपुर में फेंक दिया था। इसके बाद चन्द्रशेखर आजाद नगर के अपराध क्रमांक 408/19 धारा 302,201/34 भादवि में मामला दर्ज कर जांच में लिया था। वहीं अज्ञात आरोपीयों की पतारसी हेतु पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीमा अलावा के निर्देशन एंव जोबट एसडीओपी आरसी भाकर के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी आजाद नगर कैलाश बारिया के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर से गणपत पिता मोहन सिंह जमरा, संतोष पिता ईडला जमरा निवासी काल्यावाव को गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर जमीन विवाद को लेकर मृतक कालू की हत्या, हथनी नदी में कुल्हाड़ी मारकर, लाश को मोटरसाइकिल पर रखकर बड़ी मालपुर में फेंकना कबूल किया है। टीम में उनि बीएस अमलीयार, उनि आरएस मकवाना, दिलीप चौहान, आर रविन्द्र जमरा, आर मुकेश, आर सुरेश, संतोष, अंकित, विशाल का सराहनीय योगदान रहा। ) Post navigation मुस्लिम समाज ने नागरिक संशोधन बिल को खारिज करने की राष्ट्रपति से की अपील, ज्ञापन सौंप जताया विरोध अभिभाषक पर हमले को लेकर अभिभाषक संघ ने सौंपा ज्ञापन