फिरोज खान, अलीराजपुर कृष्ण प्रणामी धर्म महोत्सव एवं ब्रह्मज्ञान महायज्ञ नटवर लालजी के 41वें महोत्सव का आयोजन छोटाखुटाजा में किया। इस पांच दिवसीय प्रणामी समाज मे चौथे दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने मौजूद रहकर प्रवचन व भजन का लाभ लिया। जिसमे विनोद शास्त्री ने पिलादा गुरूजी ने अपनी नाम की मस्ती व तुझे देखना इबादत है तेरी याद बदगी है, भजन के सुर बिखेर कर भक्तों का मन जीत लिया । इस आयोजन मे महाराज पारसी गुरूजी महाराज, रसमी गुरूजी महाराज, सुमित कृष्ण ठाकुर महाराज ने पांच दिवसीय कथा एंव परायण पूर्णाहूति में शामिल होकर भक्तों को कथा प्रवचन के द्वारा कृष्ण के बारे मे विस्तार से बताया गया। साथ ही गुजरात राज्य के डाकोर मे दूसरी पुण्यतिथि स्मृति महोत्सव 5 फरवरी से प्रारंभ होकर 8 फरवरी को संपन्न होगा, जिसमे अधिक से अधिक भक्तों को डाकोर पहुंचने की अपील की है। ) Post navigation युुवक जसवंतसिंह अचानक लापता होने से परिजन परेशान ताड़ के पेड़ पर चढ़े ग्रामीण की गिरने से मौत