सलमान शैख़। पेटलावद आज सुबह अज्ञात 2 बदमाशों ने ग्राहक बनकर नगर के मध्य झंडा बाजार में रमणी ज्वेलर्स शॉप पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशो ने पहले तो दुकानदार को उलझाया इसके बाद सोने के आभूषणों पर हाथ साफ करकर वहां से चले गए। जब दुकान मालिक ने सीसीटीवी कैमरो में रिकॉर्डिंग देखी तो उनके होश ही उड़ गए। इस पूरी वारदात को अंजाम देने के फुटेज सामने आए है। बदमाश सूटबूट में आये थे। घटना की रिपोर्ट पुलिस थाने में की गई, पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुट गई है। Post navigation सरकारी अस्पताल पर चोरों का धावा, कंप्यूटर और इन्वेंटर की दो बेट्री चुराई आखिर क्यो सुसाइड किया शहर के युवा ” अजय सुय॔वंशी” ने ; क्या इश्क मे नाकामी है वजह ?