झाबुआ। 6 अक्तुबर को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नन्दकुमारसिंह चोहान एवं प्रदेश संगठन महामंत्री अरविन्द मेनन के जिले के प्रवास तथा 6 अक्तुबर को ही प्रातः 11 बजे से स्थानीय गार्डन एमटू परिसर में विधानसभा क्षेत्र झाबुआ के पार्टी कार्यकर्ताओं के विषाल समागम व विशेष सम्मेलन के आयोजन को लेकर विधानसभा क्षेत्र के सभी भाजपा मंडलों मे बैठको का दौर प्रारंभ हो चुका है। इसी कडी में शनिवार को विधायक कार्यालय परिसर में भाजपा ग्रामीण मंडल की बैठक विचार विमर्श करने तथा भाजपा कार्यकर्ता समागम सम्मेलन को सफल बनाने के लिए जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेष दुबे, विधायक शांतिलाल बिलवाल की उपस्थिति में आयोजित किया गया। बैठक में जिला भाजपाध्यक्ष एव विधायक द्वारा पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान कर रूपरेखा तय की गई। इस बवसर पर महेन्द्र ठाकुर, जगदीशचन्द्र बडदवाल, महेन्द्रसिंह ठाकुर, मंडल अध्यक्ष मेजिया कटारा, मांगीलाल भूरिया, बहादूर हटिला, हरू भूरिया, लाला गुण्डिया, दुलु गणावा, सहित बडी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। दुबे ने संबोधित करते हुए बताया कि आगामी लोकसभा उप चुनाव को लेकर पार्टी के जनाधार को मजबूत बनाने के लिये प्रदेशाध्यक्ष नन्दकुमारसिंह चोहान एवं प्रदेश संगठन महामंत्री अरविन्द मेनन विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता समागम में 6 अक्तुबर को विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान कर पथ प्रदर्शन करेंगे।
Trending
- मंडी फार्मगेट ऐप पर फिर शुरू होगा नगद भुगतान: किसानों और व्यापारियों के विरोध के बाद सरकार का बड़ा फैसला
- एमपी में 85 हजार सरकारी पदों पर भर्ती, कर्णाव पुलिस सहायता केंद्र बनेगा थाना: सीएम डॉ. मोहन यादव
- नवरात्रि को लेकर समिति का गठन; ललित चौहान बने अध्यक्ष
- मेघनगर के राजा के दर्शन और महाआरती के लिए भक्तों में भारी उत्साह
- रोज हो रही बाबा की आराधना, धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में श्रद्धालु बढ़-चढ़कर ले रहे सहभागिता
- तीन दिन से लापता युवती का शव कुएं में मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
- गणेश जी की आरती में गूंजा ‘वंदे मातरम्’, भक्ति के साथ राष्ट्रभक्ति का अनूठा संगम
- रिहायशी इलाके में कथित अवैध शराब के ठिकानों को हटाने की मांग, रहवासियों ने SDM को सौंपा आवेदन
- चंद्रशेखर आजाद नगर में डोल ग्यारस पर खाटू श्याम बाबा का भव्य कीर्तन आयोजित
- डोल ग्यारस के उपलक्ष्य में बैंड-बाजों के साथ निकला भगवान का डोला