पेटलावद ब्लास्ट की चौथी बरसी: 78 दिवंगत आत्माओ को श्रद्धांजलि के लिए अपना ग्रीन पेटलावद संस्था रोपेंगी पौधे

- Advertisement -

सलमान शैख़@ पेटलावद
कल गत 12 सितंबर 2015 को हुए ब्लास्ट की चौथी बरसी पर अपना ग्रीन पेटलावद संस्था 78 दिवंगत आत्माओ की शांति के लिए 78 पौधो को रोपण करेगी। यह वही दिन है जो पेटलावद शहर के लोगो की जिंदगी काला दिवस बनकर उभरा। इस दिन ने पेटलावद से लेकर पूरे देश में एक हलचल पैदा कर दी थी। यह वही दिन है जिसे पेटलावद के लोग अपनी जिंदगी में कभी नही भुला पाएंगे। 12 सितंबर 2015 को हुए दर्दनाक हादसे ने 78 लोगो की जान ले ली थी। हादसे में किसी ने अपनी मां, बहन, बेटा, पिता या पति को हमेशा के लिए खो दिया। आज भी वो पीडि़त परिवार अपने जीवन से हादसे को भुला नही पाया है।
हर पौधो को बढ़ा करने का संकल्प लेंगे-
अपना ग्रीन पेटलावद के सदस्यो ने सोशल मीडिया पर बनाए ग्रुप पर सबसे पहले सभी सदस्यो से चर्चा की, तो सभी सदस्यो ने उन 78 दिवंगत आत्मा की शांति के लिए इस कार्य को सराहनीय बताते हुए अपने-अपने स्तर पर सहयोग किया। यह कार्यक्रम सुबह 10 से शुरू होगा। सभी श्रद्धांजलि चौक से मौन जुलूस के रूप में खेल मैदान ओर गायत्री मन्दिर मार्ग पहुंचेंगे। 78 पौधो में 50 पौधो को गायत्री मंदिर परिसर के सामने पेटलावद-रायपुरिया मार्ग के किनारे लगाए जाएंगे, तो 28 पौधो को उत्कृष्ट विद्यालय के खेल मैदान में लगाएंगे। इन सभी पौधो को हर एक सदस्य उसकी देखभाल से लेकर उसे बड़ा करने का संकल्प लेगा। अपना ग्रीन पेटलावद संस्था ने सभी नगरवासियो से अपील की है कि वह इस कार्य में अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर मृत आत्माओ को सच्ची श्रद्धांजली अर्पित करे।
—————