दिनेश वर्मा, झाबुआ मप्र विधानसभा की पत्रकार दीर्घा में पत्रकारों को कैमरे ले जाने से रोके जाने से नाराज होकर आज झाबुआ के मीडिया कर्मियों ने भी कलेक्टोरेट परिसर में करीब दो घंटे तक धरना दिया व धरने के पश्चात एडीएम एसपीएस चौहान को राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें यह मांग की गई है कि मीडिया की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है जो स्वस्थ लोकतंत्र के हित में नहीं है और ऐसे किसी भी प्रयास का झाबुआ के मीडिया कर्मी पुरजोर तरीके से विरोध करेंगे। इसके पूर्व धरने को पत्रकार नरेश प्रतापसिंह, दौलत भावसार, वीरेंद्रसिंह राठौर, आलोक द्विेदी, यशवंतसिंह पंवार, राजेंद्र सोनगरा, मनोज अरोरा आदि ने संबोधित किया। ) Post navigation 10 दिन से सर्वर बंद खाद्य सामग्री का शासकीय दुकान पर नहीं हो रहा वितरण, ग्रामीण दिनभर कतारों में लगकर हो रहे परेशान ब्रिजकोर्स प्रशिक्षण द्वितीय प्रशिक्षण के ऑनलाइन टेस्ट में प्रदेश के छह हजार शिक्षक हो गए फेल, झाबुआ-अलीराजपुर जिले के 146 शिक्षक भी हुए फेल, कईयों को मिला ”जीरो”