झाबुआ। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित झाबुआ पीलीकोठी पर नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक बंसल के आगमन पर बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पीएन यादव एवं प्रधान कार्यालय के समस्त अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा हार्दिक स्वागत किया गया। इस अवसर पर नाबार्ड के सहायक महाप्रबंधक जीएस श्रीराम एवं जिला विकास प्रबंधक नीतिन अलोने भी उपस्थित रहे। बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी यादव द्वारा बैंक की वित्तीय स्थिति एवं प्रगति से अवगत किया। नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक बंसल ने अपने उद्बोधन में नाबार्ड द्वारा बैंको के माध्यम से किसानों के हित के लिये किये जा रहे विकासात्मक कार्यो एवं ऋणमाफी योजना, फसल ऋण संबंधी जानकारी से अवगत किया गया।
)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *